मुख्यमंत्री की तारीफ करने के सवाल पर रावत का जवाब
मुख्यमंत्री की तारीफ करने के सवाल पर रावत ने कहा कि उन्होंने कुछ अच्छे निर्णय लिए हैं, उनकी तारीफ की जानी चाहिए, लेकिन जब गलत किया तब आलोचना भी की। आगे क्या करेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...तीन मई से चारधाम यात्रा: केदारनाथ आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, पढ़िए हेली सेवा से जुड़ी यह अहम जानकारी
प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट पहुंचे रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कारगी चौक स्थित प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट में जाकर मातृशक्ति को स्वावलंबी बनने और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया और वहां आने वाले ग्राहकों को अपने हाथों से पहाड़ी भोजन भी परोसा।