फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के मैदान में उतरे सन ऑफ सरकार

Sat, 08 Mar 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह रावत अब खुलकर मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, इतनी बार किया रक्तदान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

आनंद ने आपदाग्रस्त मंदाकिनी घाटी में निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अगस्त्यमुनि के रामलीला मैदान में युवा कार्यकर्ताओं की रैली को भी संबोधित किया।

ताकि पात्र लोगों को मिल सके लाभ
शुक्रवार को आनंद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की ओर से आपदा पीड़ितों के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनके सही क्रियान्वयन की निगरानी करें, ताकि पात्र लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आनंद ने देवली, भणिग्राम, लमगौंडी, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगल चट्टी, चंद्रापुरी, ऊखीमठ और सारी आदि क्षेत्रों का किया भ्रमण।

पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट

आनंद ने भाजपा पर ‘एक वोट-एक नोट अभियान‘ के जरिये लोगों को ठगने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक आनंद सक्रिय तो थे लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रमों से वे बचते नजर आ रहे थे।

उमा भारती ने लिया संसदीय सीटों पर फीड बैक
भाजपा में टिकट के दावेदारों के लिए आज कत्ल की रात है। उत्तराखंउ अध्यक्ष समेत पूरी भाजपा दिल्ली पहुंच गई है।

पढ़ें, योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

शनिवार को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय होने की संभावना है। प्रदेश की चुनाव प्रभारी व एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने सारे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और हरिद्वार संसदीय सीट के विधायकों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर फीड बैक लिया।

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट दिल्ली पहुंचे
प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट दिल्ली पहुंच गए हैं। टिहरी सीट से सीटिंग एमपी माला राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी से पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी व नैनीताल से पूर्व सीएम व राज्यसभा सदस्य भगत सिंह कोश्यारी के नाम को हरी झंड़ी मिलने की संभावना है।

पढ़ें, वुमेंस डे से पहले जानें, इन महिलाओं के कारनामे

लेकिन इन सीटों पर दूसरे दावेदारों ने भी ताल ठोकी हैं। आज दिन भर बड़े नेताओं से मिलने मिलाने का दौर चलता रहा। उधर, प्रदेश की चुनाव प्रभारी उमा भारती ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ व हरिद्वार सीट की अलग अलग बैठक लेकर क्षेत्र में हालात फीड-बैक लिया।
विज्ञापन


इन बैठकों में संबंधित संसदीय सीटों के भाजपा विधायक व जिलाध्यक्षों को बुलाया गया था। दोनों सीटों की रायशुमारी को उमा भारती केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगी। शनिवार को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की पूरी संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें