फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सीएम, चारधाम यात्रा पर नहीं है रोक

Thu, 24 Jul 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चार धाम यात्रा जारी रहने और स्थगित किए जाने के बीच खींचतान का सिलसिला जारी है। बुधवार को सीएम हरीश रावत को स्पष्ट करना पड़ा कि यात्रा रोकी नहीं गई है।
विज्ञापन


मौसम और सड़कों की स्थिति को देखते हुए स्थगित की गई है। सड़क खुलती है तो सुरक्षा का आकलन करने के बाद यात्रियों को आगे जाने दिया जाएगा।

जून 2013 की आपदा की मार से घबराई सरकार इस बार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। मौसम की चेतावनी जारी होते ही यात्रा स्थगित कर दी जा रही है।
Trending Videos

सड़कें खोलना है प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। उधर, शासन के मुताबिक बरसात की स्थिति को देखते हुए केदारनाथ यात्रा 26 तक के लिए स्थगित की गई है।

यात्रा जारी रखने या स्थगित करने का फैसला जिला प्रशासन अपने स्तर पर भी कर रहा है।

दूसरी ओर राज्य आपातकालीन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को करीब 80 ग्रामीण सड़क मार्ग मलवा आने से बंद थे।

देर शाम ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग लालढांग में बंद बताया गया। करीब-करीब सभी जिलों में बरसात हुई पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही है।
विज्ञापन

25 डीएसपीटी खरीदेगी सरकार

फिलहाल 14 सेटेलाइट फोन से काम चला रही सरकार ने अब उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 25 डिजिटल सैटेलाइन फोन टर्मिनल (डीएसपीटी) खरीदने का फैसला लिया है।

पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को पांच-पांच डीएसपीटी दिए जाएंगे। वीसैट आधारित ये डीएसपीटी यमुना, अलकनंदा, मंदाकिनी व काली नदियों की चारों घाटियों, कैलास मानसरोवर मार्ग व नंदा देवी राजजात मार्ग के लिए होंगे।

आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए 38 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें