कैलास यात्रियों को सिक्कम से बेहतर मार्ग उत्तराखंड देगा। यह बात सीएम हरीश रावत ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कही।
मंगलवार को संसद भवन में विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा की अवधि 4-6 दिन कम करने के लिए ट्रैकिंग मार्ग को छोटा कर रहे हैं।
हेली सर्विस भी कराएंगे उपलब्ध
यात्रा मार्ग पर दो नई सड़कें बन रही हैं, जिस पर जीप से यात्रा कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वर्षा काल में हेली सर्विस भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है। सीएम ने बताया कि पिथौरागढ़ में शीघ्र ही हवाई सेवाएं शुरू होने वाली हैं।
यदि केंद्र सरकार किराए में सब्सिडी देती है तो उत्तराखंड सरकार यात्रियों को नाथुला से बेहतर विकल्प दे सकती है। जिसके तहत पिथौरागढ़ से नाभिढांग तक हेलीकाप्टर से यात्रा की जा सकती है।
उत्तराखंड से ही चले यात्रा
कैलाश मानसरोवर यात्रा को उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक यात्रा बताते हुए सीएम ने विदेश मंत्री से अनुरोध किया कि यात्रा को उत्तराखंड के मार्ग से ही संचालित किया जाए।