फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा के पत्र पर रावत ने सोनिया से की बात

Thu, 05 Feb 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बताते हैं कि विजय बहुगुणा के पत्र पर सीएम की ओर से उन्हें पत्र लिखकर दिए गए जवाब की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष को दी है। कई दिनों से रावत दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय है लिहाजा कांग्रेस उत्तराखंड को लेकर अधिक सतर्क हो गई है। सोनिया गांधी ने 2012 में कांग्रेस घोषणापत्र में किए गए वादों पर फोकस कर उन्हें समय पर पूरा करने को कहा है।

दिल्ली में कांग्रेस को लेकर जिस तरह पूर्वानुमान लगाए जा रहे हैं। उसने कांग्रेस में एकजुटता और कार्यकर्ताओं के महत्व को बढ़ा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित करने की हरी झंडी दे दी है। युवाओं को अधिक से अधिक कांग्रेस से जोड़ने के लिए उसने जुड़ी योजनाएं तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से कुछ लोगों को लालबत्ती मिल सकती है लेकिन आलाकमान ने कहीं तक रावत के इस तर्क को स्वीकारा है कि बड़ी संख्या में लालबत्ती बांटने से पार्टी को चुनावी नुकसान होगा। लिहाजा केंद्रीय नेतृत्व ने ये जिम्मा पूरी तरह से सरकार पर छोड़ा है।

सीएम आज रात फिर मुंबई रवाना
मुख्यमंत्री हरीश रावत पांच फरवरी की शाम फिर दिल्ली से मुंबई जा रहे हैं। रात मुंबई में ही रुककर सीएम छह फरवरी को सुबह गोरेगांव खेल एवं प्रदर्शनी सेंटर जाएंगे।
विज्ञापन


वहां से वसई और शाम को नरीमन प्वांइट स्थित होटल में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करेंगे। वे वहां पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े मुद्दों पर राज्य की तैयारियों की जानकारी देंगे। सीएम वहां रोड शो में भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें