फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार सीट पर हरीश रावत ने दिखाई सियासी चतुराई

Fri, 04 Apr 2014 12:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसलिम समुदाय के जिम्मेदार प्रतिनिधियों को एक साथ अपने पक्ष में दिखाकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपने दबदबे का प्रदर्शन कर विरोधियों को राजनीतिक चतुराई दिखाई है।
विज्ञापन


पढ़ें, पिन के चक्कर में झुग्गी बस्ती के लोगों से पिट गए नेताजी

मुसलिमों ने सीएम रावत को उनका साथ देने का भरोसा दिया है, जिससे हॉट बन रही हरिद्वार संसदीय सीट पर होने वाला चुनावी मुकाबला दिलचस्प बनता जा रहा है।

अरबी मदरसों के 180 जिम्मेदार मुसलिम प्रतिनिधियों ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री में आस्था जताकर राज्य कांग्रेस को राहत पहुंचाई है।

एक स्वर में कहा हम हैं कांग्रेस के साथ

गुरुवार को जौलीग्रांट में जुटे गढ़वाल और कुमाऊं के मुसलिम प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कांग्रेस के साथ होने की बात कही। सीएम ने भी परंपरागत मतदाताओं को सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का विश्वास दिलाया।

मौका देख उन्होंने उर्दू भाषा को राज्य में विकास करना और अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल का वादा भी किया।

पढ़ें, फौजियों पर कांग्रेस का जोर, भाजपा तलाश रही तोड़

सीएम बनने के बाद से राजनीतिक झंझावतों से जूझ रहे रावत के पक्ष में हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रभावी मुसलिम समाज उनका हौसला अफजाई कर रहा है।

रुड़की, खानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा, लक्सर, डोईवाला के अलावा ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मुसलिम प्रतिनिधियों ने भी सीएम के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

जो काम नहीं करते, जनता उन्हें पास नहीं करती

जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिना किसी का नाम लिए कई नेताओं पर निशाना साधा।

कहा कि जो लोग जनता का काम नहीं करते, उन्हें जनता पास नहीं करती है।

पढ़ें, राजनीतिक दलों ने पार की अश्लीलता की हद

कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी में ऐसे लोग आ गए थे जो स्वार्थी थे। सीएम रावत ने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि भेष बदलकर सीता का हरण कर लिया था।
विज्ञापन

जनता सिखाएगी सबक

नेताओं ने भी कांग्रेस से लाभ उठाकर किनारा कर लिया है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि वह सांप्रदायिकता के खिलाफ पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे और अंतिम पायदान के व्यक्ति को आगे लाने के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी।

पढ़ें, डाक विभाग ने ‘बैलगाड़ी’ से भेजी पोस्ट

इस मौके पर मुस्लिम प्रतिनिधियों ने समर्थन पत्र सीएम को सौंपे। इस मौके पर मौलाना अरशद, हाजी मोहम्मद सलीम, हाजी इकबाल, सिब्ते नवी, डॉ. इस्लाम काशमी, डॉ. सादिक अली, हाजी अमीर हसन, अब्दुल रज्जाक, अशरफ अली, रहमान भुट्टो, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें