फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंगः हरीश रावत के कबूलनामे से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल

Sun, 01 May 2016 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत के कबूलनामे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। - फोटो : ANI
विज्ञापन
विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के के कथित स्टिंग में फंसे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वीकार कर लिया है कि वह स्टिंगकर्ता से घटना के दिन मिले थे। उन्होंने स्टिंग में खरीद-फरोख्त की बात होने को सच बताया है। हालांकि पूर्व सीएम ने कहा कि वह मजाक कर रहे थे। हरीश रावत के कबूलनामे के बात उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


रविवार शाम राजधानी देहरादून में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने स्टिंग में खुद के होने की बात कबूल ली। शाम छह बजे के लगभग रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह स्टिंगकर्ता से मिलने गए थे।

कहा कि वे ‌स्टिंग करने वाले को जानते थे इसीलिए जब उसने बुलाया तो वह मिलने चले गए। जब उसने उनसे विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए पैसे देने की पेशकश की तो उन्होंने उससे मजाक में हां कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले हरीश, 'स्टिंग करने वाला मजाक कर रहा था'

हरीश रावत - फोटो : file photo
पूर्व सीएम ने स्टिंगकर्ता की हैसियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे पता था कि स्टिंग करने वाले के पास इतने रुपये कहां हैं और वह मेरे लिए 15 करोड़ क्यों खर्च करेगा। जाहिर सी बात है जैसे वह मजाक कर रहा था वैसे ही मैने भी मजाक में उसे पैसे देने की बात कह दी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को राजभवन द्वारा की संस्तुति पर केंद्र ने केंद्र ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के स्टिंग की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने स्टिंगकर्ता ने उसी दिन से लंबी पूछताछ की थी। इसके साथ ही स्टिंगकर्ता ने सीबीआई को स्टिंग की सीडी भी सौंपी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें