फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Robbery: पुलिस का दावा- बदमाशों को लेकर मिले अहम सुराग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 13 Sep 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
शोरूम में डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में डकैती के प्रकरण में पुलिस अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अहम सुराग मिले हैं। खोजबीन में जुटी टीमें आरोपियों के करीब पहुंच गई हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली एनसीआर में टीमें डटी हुई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन


एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की 11 टीमें गठित करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए बाहरी राज्यों में रवाना कर दी थी। बदमाशों के हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर, पंजाब में सुराग मिलने के बाद टीमें वहां पहुंच गई थी।

Roorkee: अधिवक्ता को पौने दो घंटे किया डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वारंट दिखाया, फिर की सवा दो लाख की डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के बारे में पुलिस टीमों को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। आरोपियों को ट्रेस भी कर लिया गया है और टीमें उनके करीब पहुंचने वाली हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। बदमाशों के तार हरियाणा के फरीदाबाद, कैथल और चंडीगढ़ से जुड़े हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अहम सुराग मिले हैं। बदमाशों की खोजबीन जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें