फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Robbery: करोड़ों की डकैती डालकर चोरी के वाहनों से भागे थे बदमाश, कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

Tue, 10 Sep 2024 10:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Robbery Case: एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ स्थित अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद पांच बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश करोड़ों रुपये के आभूषण लूटकर स्कूटी और बाइक से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
शोरूम में डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती डालने के बाद बदमाशों ने फरार होने में जिन वाहनों का प्रयोग किया था, वह चोरी के निकले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी से वाहनों के नंबरों को जांचा तो ये बात निकलकर सामने आई। पुलिस-सीआईयू व एसटीएफ की टीमें बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी है। कुछ सुराग भी मिले हैं, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ स्थित अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद पांच बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश करोड़ों रुपये के आभूषण लूटकर स्कूटी और बाइक से फरार हो गए थे।

Dehradun: एलआईसी ऑफिस में CBI का छापा, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये वाहनों के नंबर देखने के बाद उनकी पड़ताल शुरू की। तब सामने आया कि चोरी के वाहनों का इस्तेमाल बदमाशों ने फरार होने में किया है।

बदमाशों के बारे में दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सुराग मिलने के बाद अलग-अलग टीमों ने यहां डेरा डाल रखा है। कुछ क्लू जरूर मिले हैं, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग पा रहे हैं। पिछले 10 दिन से लगातार पुलिस की टीमें गैर राज्यों में 24 घंटे खोजबीन में जुटी हुई हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की खोजबीन में टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें