फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: फॉलोवर बढ़ाने के लिए यूट्यूबर की शर्मनाक हरकत, खुलेआम फ्री में बांटी बियर, फिर पहुंचा थाने

Wed, 19 Jun 2024 10:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: यूट्यूबर अपने चैनल पर सब्सक्राइबर, कमेंट और लाइक बढ़ाने के लिए बियर जगह-जगह छुपाकर मुफ्त में बांटने का काम कर रहा था और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था।
विज्ञापन
हरिद्वार में यूट्यूबर ने बांटी बियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में एक यूट्यूबर ने शर्मनाक हरकत कर दी। यूट्यूबर ने खुलेआम बियर बांटी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस के शिकंजा कसते ही यूट्यूबर खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस से माफी मांगते हुए बियर बांटने वाले वीडियो डिलीट किए। पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर आगे से ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है। आरोपी एलएलबी का छात्र है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें यूट्यूबर अंकुर चौधरी निवासी मंत्रा अपार्टमेंट थाना सिडकुल अपने चैनल पर सब्सक्राइबर, कमेंट और लाइक बढ़ाने के लिए मुफ्त में बियर जगह-जगह छुपाकर बांटने का काम कर रहा था और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था।

Haridwar: कंपनी में साझेदारी के नाम पर उद्यमी से करोड़ों रुपये हड़पे, दिल्ली के पति-पत्नी समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी बीच कार्रवाई का पता चलते ही डरकर यूट्यूबर खुद थाने पहुंचा। उसने ड्राई एरिया होने की जानकारी न होने की बात कहते हुए माफी मांगी। 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर उसे स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि अगर पुनरावृत्ति हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक आस्था का केन्द्र है  ऐसे कृत्य यहां किसी भी सूरत में सहन नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें