फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: चंडी पुल से गंगा में कूदा व्यक्ति 12 घंटे तक टापू में फंसा, पुलिस ने सुरक्षित निकाला  

Sat, 28 Aug 2021 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

पुलिस ने पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गंगा प्रसाद निवासी खलपुर थाना फरीदपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। गंगा प्रसाद ने बताया कि घर वालों के तानों से तंग आकर हरिद्वार आ गया था।
विज्ञापन
टापू से किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर वालों के तानों से तंग आकर एक व्यक्ति आत्महत्या करने के इरादे से चंडी पुल से गंगा में कूद गया। कूदने के बाद भी वह बच गया। पानी से बाहर निकलकर टापू पर सुरक्षित पहुंच गया। पहाड़ों में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने से व्यक्ति टापू पर ही 12 घंटे तक फंसा रहा। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे टापू से सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन


नगर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुुताबिक शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ठोकर नंबर 10 पर गंगा के बीच टापू पर फंसा है। सूचना पर चौकी प्रभारी रोडीबेलवाला पवन डिमरी और चंडीघाट चौकी प्रभारी गजेंद्र रावत मौके पर पहुंचे।

टापू पर फंसा व्यक्ति दिखा और जल पुलिस की मदद से टापू से व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गंगा प्रसाद निवासी खलपुर थाना फरीदपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। गंगा प्रसाद ने बताया कि घर वालों के तानों से तंग आकर हरिद्वार आ गया था।
विज्ञापन


27 अगस्त को शाम पांच बजे चंडी पुल से गंगा में कूद गया। पानी के बहाव से वह टापू के नजदीक पहुंच गया। अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू से बाहर नहीं निकल पाया। नगर कोतवाल ने बताया कि गंगा प्रसाद के परिजनों को इसके बारे में सूचना दी गई है। 

विज्ञापन

महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, लापता

एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस और परिजनों ने गंगनहर में तलाश की, लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार, रुड़की के बेलड़ा गांव निवासी अमरीश शहर के एक एटीएम में सुरक्षा गार्ड हैं। उनकी पत्नी अनीता पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी।

उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अनीता अचानक घर से बाहर निकल गई। परिजन और अन्य ग्रामीण उसे समझाते रहे और घर जाने की बात करते रहे। वह पैदल ही गांव से रुड़की गंगनहर के पास आ गई। परिजन भी पीछे-पीछे रुड़की आ गए। वह गंगनहर किनारे खड़ी हो गई।

बताया जा रहा है कि इस बीच अनीता ने गंगनहर में छलांग लगा दी और लापता हो गई। छलांग लगाता देख परिजन भी गंगनहर में बचाने के लिए कूद गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार को भी अनीता की गंगनहर में तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि महिला की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें