फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: युवक ने सरकारी वाहन से एसओ के पदनाम की प्लेट हटाई, तो पुलिसकर्मी ने बेरहमी से की पिटाई

Mon, 25 May 2020 08:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार के कनखल में युवक की पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से सड़क पर लेटाकर इसलिए पिटाई की थी क्योंकि उसने सिर्फ सरकारी वाहन के आगे लगी एसओ के पदनाम की प्लेट निकाल ली थी। बुजुर्ग दरोगा ने युवक की इस हरकत पर आपा खो दिया था और उसे बेरहमी से पीटा था। डीजीपी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एसएसपी से तलब की है।

विज्ञापन


रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पुलिसकर्मी एक युवक को सड़क पर गिराकर डंडे से बुरी तरह पीट रहे थे। कनखल क्षेत्र के इस वीडियो की गूंज देहरादून तक पहुंची थी। अब वीडियो को लेकर पूरी हकीकत सामने आई है। दरअसल, यह वीडियो तीन दिन पुराना है।


कनखल थाने की सरकारी जीप में सवार पुलिसकर्मी एक मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक वाहन के आगे लगी पदनाम की प्लेट लेकर भाग गया। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ दूरी पकड़ लिया। आगे जो हुआ, वह वीडियो में दिखाई दे रहा है। पिटाई के बाद युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मी फंस गए। युवक को पीटने का आरोप एक बुजुर्ग दरोगा पर है। डीजीपी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर रिपोर्ट तलब कर ली है।  संभवत रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


युवक की पिटाई से लोगों में रोष
महज पदनाम प्लेट ले जाने को लेकर युवक की पशुओं की तरह पिटाई कर देने की घटना से आमजन में बेहद आक्रोश है। पिछले कुछ दिनों में हरिद्वार पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। एक के बाद एक कई घटनाएं घटी हैं। इन सभी घटनाओं में पुलिस पर आमजन को पीटने के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें