फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : बैठक के दौरान अपर सहायक अभियंता को आया हार्टअटैक, मौत

Mon, 25 May 2020 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किच्छा

सार

  • कोरोना वायरस के लिए बनाई गई सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी बनाए गए थे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ रहे लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता जसवंत सिंह (47) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया, उस समय वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। जसवंत सिंह मूल रूप से सिरौली (बरेली) के  निवासी थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि अपर सहायक अभियंता जसवंत सिंह रुद्रपुर में तैनात थे। उनकी ड्यूटी कोरोना वायरस के लिए बनाई गई सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी पद पर किच्छा में लगी हुई थी। रविवार को नगरपालिका में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व नगरपालिका कर्मचारियों की कोरोना वायरस से संबधित निर्देशों के लिए बैठक आयोजित की गई थी।

इस दौरान जसवंत सिंह अचेत होकर कुर्सी पर सिर लगाकर बैठे रहे तो बैठक में शामिल लोगों ने सोचा कि थकान के कारण ऐसे बैठे हैं। बैठक खत्म होने के बाद भी वह नहीं उठे। जब उन्हें हिलाया तो वह गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें