एसएसपी ने बताया कि सुराग मिलने पर आरोपी प्रियांशु पंत मूल निवासी बेरीनाग बागेश्वर हाल पता ए ब्लॉक मयूर विहार थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली को मयूर विहार पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी उवेश अहमद निवासी मयूर विहार पूर्वी दिल्ली को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बी वारंट पर हरिद्वार लाया जाएगा। फरार मुख्य साजिशकर्ता गौरव नाथ निवासी सपेरा बस्ती मयूर विहार पूर्वी दिल्ली की तलाश की जा रही है। नैनीताल और रुद्रपुर कोतवाली में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
पिछले साल नासिक से जेल गया था मुख्य आरोपी
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरवनाथ ने पिछले साल अक्तूबर माह में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में सचिव बताकर विधायक से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में नासिक से उसे जेल भेजा गया था। आरोपी ने जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद प्रियांशु, उवेश के साथ मिलकर यहां विधायकों को कॉल पैसे वसूलने की योजना बनाई थी। उसकी योजना थी कि पैसे मिलने के बाद तीनों आपस में बांट लेंगे।