पुलिस टीमों ने रुड़की, मंगलौर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े करीब 1200 कर्मचारियों से पूछताछ की। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। आखिरकार घटना को अंजाम देने वाला सुनील निवासी जेजे कॉलोनी थाना पंजाबी बाग दिल्ली और उसके साथी शैलेश चौधरी निवासी परतापुर थाना टीपी नगर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी ने बताया कि गैंग के सरगना सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 90 लाख रुपये का सामान आदि बरामद कर लिया है। घटना में शामिल सोनू निवासी अमृतसर पंजाब और देवेंद्र निवासी हस्तिनापुर मवाना मेरठ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व एसओजी की टीम दबिश दे रही है।
जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए ढाई हजार रुपये का इनाम भी दिया है। इस दौरान एसपी क्राइम पीके रॉय, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी सदर विशाखा अशोक, एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव भी मौजूद रही।