फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कानपुर से श्रीमद्भागवत कथा में आए दो बच्चे गंगा में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Tue, 11 Jun 2024 10:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: परिजनों के साथ दो किशोर नहाने के लिए परमार्थ घाट पर पहुंच गए। जहां नहाते समय गंगा के तेज बहाव में दोनों किशोर बहकर लापता हो गए।
विज्ञापन
गंगा में डूबे बच्चे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा में आए उत्तर प्रदेश के कानपुर के दो परिवारों के दो किशोर सोमवार को शाम गंगा में नहाते समय डूब गए। एक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश में रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कानपुर के विधनू और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दो परिवार कथा सुनने आए हैं। शाम को परिजनों के साथ दो किशोर नहाने के लिए परमार्थ घाट पर पहुंच गए। जहां नहाते समय गंगा के तेज बहाव में दोनों किशोर बहकर लापता हो गए। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंगा में सर्च अभियान शुरू किया।

Uttarkashi Accident: गंगोत्री से उत्तरकाशी लौट रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया, कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र के सपई निवासी राकेश के बेटे हर्ष (13) का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सराय निवासी प्रदीप के बेटे नमन (15) की तलाश में एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें