फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फिर ईडी की कस्टडी में हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया बनमीत, कई मामलों में होगी पूछताछ

Tue, 11 Jun 2024 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

अमेरिका और यूरोप में ड्रग्स तस्करी में हल्द्वानी के बनमीत नरूला का नाम आया था। अमेरिका की अदालत बनमीत को सजा भी सुना चुकी है। उसके परिवार की जांच करते हुए ईडी ने गत 26 अप्रैल को हल्द्वानी में उसके घर छापा मारा था।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया बनमीत नरूला को स्पेशल ईडी कोर्ट ने फिर दो दिन की कस्टडी रिमांड में भेजा है। ईडी नरूला से कई मामलों में पूछताछ करना चाहती है। इससे पहले सात दिनों तक ईडी विभिन्न मामलों में बनमीत से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में बनमीत और उसका भाई परविंदर नरूला दोनों को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोप में ड्रग्स तस्करी में हल्द्वानी के बनमीत नरूला का नाम आया था। अमेरिका की अदालत बनमीत को सजा भी सुना चुकी है। उसके परिवार की जांच करते हुए ईडी ने गत 26 अप्रैल को हल्द्वानी में उसके घर छापा मारा था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए बनमीत के भाई परविंदर को गिरफ्तार किया गया था। इस बीच पता चला था कि बनमीत नरूला जमानत पर छूटकर भारत आया और फिर अंडर ग्राउंड हो गया। ईडी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पता चला कि गत 30 मई को बनमीत हल्द्वानी अपने घर आया है। ईडी ने बनमीत को पूछताछ के लिए बुलाया और पर्याप्त पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Uttarakhand: ऊर्जा क्षेत्र में अब तक 28,288 करोड़ का निवेश, सीएस राधा रतूड़ी ने की छह विभागों की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी स्पेशल कोर्ट ने गत 31 मई को बनमीत को सात दिन के लिए ईडी की कस्टडी में दिया था। इस दरम्यान ईडी ने उससे कई दौर की पूछताछ की। बताया जा रहा है कि ईडी के हाथ तस्करी से जुड़े तमाम साक्ष्य मिले हैं। इनकी तस्दीक के लिए ईडी बनमीत से और भी पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने बनमीत की दो दिन की कस्टडी रिमांड मांगने के लिए सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया था। स्पेशल ईडी कोर्ट ने उसकी दो दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। अब उसे 12 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें