फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: मोदी के शपथ ग्रहण में भाग लेंगे स्वामी रामभद्राचार्य, कहा-ये राष्ट्र विरोधियों के मुंह पर तमाचा

Sun, 09 Jun 2024 11:03 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेना राम विरोधियों, धर्म विरोधियों और राष्ट्र विरोधियों के मुंह पर एक तमाचा है।
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य आज दिल्ली में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती के साथ पांच साल चलेगी। 10 सांसद भाजपा में और आ चुके हैं और जल्द ही भाजपा अपने बलबूते पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेगी। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनना उनके लिए सबसे खुशी की बात है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं और वह एक कुशल प्रशासक और सफल प्रधानमंत्री रहे हैं। उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेना राम विरोधियों, धर्म विरोधियों और राष्ट्र विरोधियों के मुंह पर एक तमाचा है। उन्होंने पहले भी अच्छा काम किया और आगे भी अच्छा काम करेंगे।

Uttarakhand: सैन्यधाम के 500 मी. क्षेत्र को फ्रीज जोन बनाने की राह में लॉबी का अड़ंगा, सीएम करेंगे फैसला
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या व आसपास के क्षेत्र में भाजपा के चुनाव हारने से उन्हें  बुरा लगा। भाजपा और मोदी के साथ लोगों ने विश्वास घात किया लेकिन सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों स्वामी रामभद्राचार्य की शिव की ससुराल कनखल में राम कथा चल रही है, जो 15 जून तक चलेगी। उन्होंने कहा कि राम कथा में से समय निकाल कर वह जा रहे हैं और वापस कल लौटकर कथा को निरंतर जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें