फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: साध्वी प्राची को मिला उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र, सीएम योगी का भी है जिक्र

Fri, 22 Jul 2022 01:52 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पत्र में साध्वी को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी ने दावा करते हुए कहा कि उर्दू के जानकारों से पत्र के विषय में जानकारी जुटाई गई तो पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र भी किया गया है। 
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र दिखातीं साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी डॉ. प्राची को उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी को हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में यह पत्र मिला है। साध्वी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में साध्वी प्राची ने कहा कि सुबह के समय उनके हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में पत्र मिला है। पत्र में साध्वी को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी ने दावा करते हुए कहा कि उर्दू के जानकारों से पत्र के विषय में जानकारी जुटाई गई तो पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र भी किया गया है। 

साध्वी ने बताया कि इस तरह की धमकी उन्हें पहले भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगी। साध्वी ने प्रशासन से पत्र की जांच कराने के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं साध्वी प्राची ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसके बारे में बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें