फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पुल हादसा: प्रोजेक्ट मैनेजर व इंजीनियर गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Jul 2022 01:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

गत बुधवार को नरकोटा में निर्माणाधीन गार्डर पुल की सटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि आठ मजदूर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन मोटर पुल पर हुए हादसे में पुलिस ने निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर व ब्रिज इंजीनियर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। 

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे: पुल की शटरिंग के नीचे दबकर जिंदा दफन हुए दो मजदूर, सरिया काटकर निकाले शव, देखें तस्वीरें

गत बुधवार को नरकोटा में निर्माणाधीन गार्डर पुल की सटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि आठ मजदूर घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर निर्माणदायी संस्था आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश व ब्रिज इंजीनियर मुकेश गुप्ता निवासी विकासनगर देहरादून के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर व ब्रिज इंजीनियर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अन्य जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई व जांच करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें