उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है जो उनको जो राजनीति करनी है करें, लेकिन हिंदुओं का अपमान न करें।
रामदेव ने कहा कि इस घिनौनी हरकत के लिए देश उनको कभी माफ नहीं करेगा। देश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि सनातन और भारत विरोधी ताकतों का बहिष्कार और विरोध करना चाहिए।
कुंभ का राजनीतिकरण न करें : अवधेशानंद गिरि
टूलकिट को लेकर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कुंभ का राजनीतिकरण नहीं करने का अनुरोध किया है। एक न्यूज एजेंसी को दी गई बाइट में उन्होंने कहा कि एक टूलकिट प्रोपेगेंडा फैला रही है कि देशभर में कोरोना फैलाने के पीछे का कारण कुंभ था। लेकिन जब हरिद्वार कुंभ का आयोजन हो रहा था तब दूसरे राज्यों में मामले पहले से बढ़ चुके थे। तब उत्तराखंड की स्थिति ठीक थी।