फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में लोगों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

Sun, 08 Aug 2021 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

रविवार को जनलोक पार्टी की हरिद्वार में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रैली थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पथरी में रोक दिया।
विज्ञापन
हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के पथरी में राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर जाम लगा दिया। लोक पार्टी के संयोजक और फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

 

रविवार को जनलोक पार्टी की हरिद्वार में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रैली थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पथरी में रोक दिया। इसके बाद हरिद्वार पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हरिद्वार हाईवे बाधित हो गया।

विज्ञापन


कार्यकर्ता हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने शेर सिंह राणा से वार्ता कर जाम खुलवाने की कोशिश की। वार्ता के बाद भी जब कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं हुए तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें