दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने की शुरुआत की। आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ियां कम पड़ने लगी। जिस पर मायापुर, रुड़की, भगवानपुर, बुग्गावाला और यहां तक की ऋषिकेश से भी फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने सुबह आठ बजे तक गोदामों में लगी आग को बुझाया।
आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गोदामों में गत्ता, प्लास्टिक, खाली ड्रम सहित अन्य सामान मौजूद था। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। जांच की जा रही है।
- अनिल त्यागी, एफएसओ, अग्निशमन विभाग