श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, हरकी पहाड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा गया। जिस टैक्सी से तीनों लोग आए उसके चालक से भी पूछताछ की जा रही है। मासूम की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगा।
आगे पड़ा रहा मासूम, बदहवास हुई मां
घटना के बाद हरकी पैड़ी पर बच्चे की मां शांति बदहवास हो गई। मासूम का शव उसके आगे पड़ा रहा। शांति अपने होशोहवास ने नहीं थी, वो हंसती और कहती है कि उसका वचन है कि बच्चा उठकर खड़ा होगा।
श्रद्धालुओं ने हत्या का आरोप लगा तीनों को पीटा
श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबोकर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके माता-पिता और मौसी को घाट पर ही पकड़ कर पीट दिया। उसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और खूब हंगामा हुआ।
बच्चे के माता-पिता और मौसी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार