फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू होगा काम
बैठक में बताया गया कि सिंगटाली पुल निर्माण योजना में वन क्षेत्र का कुछ हिस्सा आ रहा है। मुख्य सचिव ने इस हिस्से की वनीय स्वीकृति की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वनीय स्वीकृति मिलते ही पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण पर करीब 50 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।
तीन पुलों के लिए रिपोर्ट देने के निर्देश
मुख्य सचिव ने सिंगटाली पुल के अलावा और पौड़ी जिले के हिस्से में रोड कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए तीन और नए पुल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव लोनिवि को इस संबंध में जल्द रिपोर्ट देने कहा। मुख्य सचिव ने कहा, ऑलवेदर रोड परियोजना के निर्माण से टिहरी जिले वाले हिस्से में कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ी है, जिससे यहां होटल, रिजॉर्ट सरीखी व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है, लेकिन कनेक्टिविटी के अभाव में पौड़ी जिले वाले हिस्से इन गतिविधियों से अछूता है।