ग्रामीणों ने गुलदार को भगाकर युवक की जान बचाई
वहीं धनौरी कोटा मुरादनगर मार्ग पर आम वाली पुलिया के समीप गुलदार ने शुक्रवार सुबह मंडी जा रहे बाइक सवार पर हमला कर दिया। पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने गुलदार को भगाकर युवक की जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह अरविंद निवासी कोटा मुरादनगर किसी काम से रुड़की सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे ही वह आम वाली पुलिया के समीप पहुंचा तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने बाइक सवार अरविंद पर झपट्टा मार दिया। जिससे उसकी बाइक गिर गई और युवक घायल हो गया। इतने में पीछे से आ रहे दूसरे ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया।
जस्ववाला गांव के पूर्व प्रधान देशराज, गौरव, जैनिश और आशीष का कहना है पिछले दो-तीन दिनों से आम वाली पुलिया के समीप गुलदार दिखाई पड़ रहा है। गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
रेंजर राम सिंह का कहना है कि गश्ती टीम को लगातार गश्त करने को आदेशित कर दिया गया है। पिंजरा लगाने को लेकर उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।