एसपी ने बताया कि बुधवार को आरोपी सावन को धनपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे की हालत में घर पहुंचा था, उसने मां कमलेश से मकान अपने नाम कराने की बात कही।
के इन्कार करने पर उसने मां के साथ मारपीट की और उसके बाद फावड़े और डंडे से हमला कर मां की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सावन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।