बता दें कि जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में भव्य आयोजन किए गए हैं। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की थी।