फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा की अस्थियां गंगा में विसर्जित, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 28 Sep 2023 11:13 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पूरन चंद्र शर्मा का मंगलवार को रामपुर रोड स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर किया गया था। 
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा की अस्थियां गंगा में विसर्जित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। उनकी बेटी अनुलेखा अत्रि एवं परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर सुबह हरिद्वार पहुंचे। यहां भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


बता दें कि पूरन चंद्र शर्मा का मंगलवार को रामपुर रोड स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर किया गया था। 

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन दा की सादगी के सब कायल रहे

राज्य में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में पूरन चंद्र शर्मा रहे थे। वे राज्य के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालकर पार्टी को आगे बढ़ाया। उनकी सादगी और सहज व्यवहार के सब कायल रहे। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट कहते हैं कि पहाड़ों में विकास को लेकर उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। राज्य के निर्माण में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें