फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बकरा मार्किट के बर्फखाने में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, मचा हड़कंप 

Mon, 18 Oct 2021 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

Ammonia Gas Leaked: सोमवार की सुबह लोगों की आंख गैस की गंध पहुंचने से खुली। जिसके बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
गैस रिसाव(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के ज्वालापुर के बकरा मार्किट स्थित बर्फखाने में सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की सूचना से बर्फखाने में हड़कंप मच गया। ज्वालापुर पुलिस के साथ ही अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। बारिश होने के चलते गैस क्षेत्र में नहीं फैल सकी। जिससे बड़ा हादसा होते बच गया। गैस रिसाव की सूचना पर जिला अस्पताल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन


सुबह गैस की गंध आने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बकरा मार्केट में श्याम गोयल का बर्फखाना है। सोमवार की सुबह लोगों की आंख गैस की गंध पहुंचने से खुली। जिसके बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया। बर्फखाने से गैस रिसाव होने की सूचना ज्वालापुर पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद चिकित्सकों की टीम, पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

अस्पताल में एहतियातन किए गए थे इतंजाम
जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष को आमोनिया गैस से पीड़ित लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे इंतजाम शुरू कर दिए गए। लेकिन कोई भी गैस से पीड़ित उपचार के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के चलते ज्यादा दूर तक गैस नहीं फैल सकी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने दी रिसाव ठीक न होने तक फैक्टरी चालू न करने की हिदायत
वहीं प्रभारी सीएमओ डॉक्टर एसके शॉक्य ने पूरे मामले की जांच के आदेश चिकित्सक डॉक्टर धीरेन्द्र को दिए। जिन्होंने दोपहर को मौके पर पहुंचकर बर्फ फैक्टरी का निरीक्षण किया। जिन्होंने फैक्टरी में एक पाइप से गैस रिसाव होने पर तत्काल मरम्मत के निर्देश फैक्टरी स्वामी श्याम गोयल को दिए। बताया जा रहा है कि जांच चिकित्सक ने फैक्टरी स्वामी को रिसाव ठीक न हो जाने तक फैक्टरी चालू न करने की हिदायद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें