फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि अस्पताल में भर्ती, पेट खराब होने से पीड़ित

Sun, 11 Apr 2021 09:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • पेट खराब होने से थे पीड़ित, डाक्टरों ने जांच के लिए भेजा कोविड सैंपल 
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र गिरि दो दिन से पेट खराब होने से पीड़ित थे। डिहाइड्रेशन से अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर नरेंद्र गिरि को आनन-फानन में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नरेंद्र गिरि का कोविड सैंपल जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि अखाड़ों के संतों की पेशवाई के स्वागत से लेकर श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की बैठकों और वीआईपी कार्यक्रमों में लगातार प्रतिभाग करते आ रहे हैं। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को प्रशांत विहार जगजीतपुर स्थित आनंदम हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के निदेशक डॉ. केएन गंभीर के मुताबिक श्रीमहंत नरेंद्र गिरि दो दिन से पेट खराब होने से पीड़ित थे। इससे उनको कमजोरी आ गई। उनकी जांच करने के बाद कोविड की आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजा है। डॉ. गंभीर ने बताया कि कोविड रिपोर्ट रविवार सुबह तक मिल जाएगी।
विज्ञापन


मेलाधिकारी दीपक रावत श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के स्वास्थ्य का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद, एसएसपी कुंभ मेला जन्मेजय खंडूड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें