फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार : चार साल की बच्ची को घर से आंगन से उठा ले गया गुलदार, मौत, पूरे क्षेत्र में दहशत

Sun, 11 Apr 2021 09:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • दुगड्डा के पास गोदी बड़ी गांव में देर शाम की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत, गांव में वन विभाग की टीम तैनात, कैमरा ट्रेप और पिंजरा लगाने की तैयारी
विज्ञापन
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुगड्डा के पास गोदी बड़ी गांव से शनिवार देर शाम गुलदार घर के आंगन में खेल रही एक चार साल की बच्ची को गुलदार परिजनों के सामने से उठाकर ले गया। घटना से चीख पुकार मच गई। परिजन गुलदार के पीछे झाड़ियों में दौड़ पड़े। शोरगुल होता देख गुलदार बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर भाग गया। परिजन बुरी तरह जख्मी बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दुगड्डा पुलिस चौकी के पीछे स्थित ग्राम गोदी बड़ी निवासी चंद्रमोहन की चार साल की बच्ची आकांक्षा उर्फ माही परिजनों के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। तभी घात लगाए गुलदार बच्ची को परिजनों के सामने से झपटकर झाड़ियों में ले भागा। घटना से स्तब्ध परिजनों ने शोर मचाया और जान की परवाह किए बिना बच्ची को बचाने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

गुलदार बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बुरी तरह जख्मी बच्ची ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। उसके गले और चेहरे पर गुलदार के पंजे के जख्म हो गए। सूचना मिलते ही दुगड्डा क्षेत्र में लोग एकत्र हो गए। रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम लगा दी गई है। कैमरा ट्रेप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास पिंजरा लगाने की कार्रवाई चल रही है। इससे पूर्व घटनास्थल से करीब दो किमी के दायरे में गत 10 मार्च की शाम को गुलदार एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर चुका है। दुगड्डा निवासी उमेश शर्मा ने बताया कि घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। लोगों में वन विभाग की लचर कार्यशैली से रोष बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें