एम्स की टीम ने की थी चार रोगों की जांच
सेंटर फॉर एक्सीलेंस अंडर नेशनल वन हेल्थ प्रोग्राम के तहत पथरी के पदार्था में वन गुर्जर समुदाय के बीच कैंप लगाकर एम्स की टीम ने जांच की। इसमें पशुपालन चिकित्सा विभाग के लोग भी शामिल थे। बीमार मरीजों के सैंपल लिए गए और इसकी जांच की गई। शिविर में ब्र्रूसेला, टीबी, स्क्रब टाइफस, लैप्टो स्पायरा रोग के सैंपल लिए गए थे। मालूम हो कि पदार्था में बुखार से पहली मौत का मामला आया था।
एम्स ऋषिकेश की ओर से सैंपल जांच की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. योगेश शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी