फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: नरेश गौतम को मिली बसपा की कमान, यूपी के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद को बनाया प्रदेश प्रभारी 

Thu, 13 Aug 2020 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद अपने समर्थकों के साथ की वापसी 
विज्ञापन
नरेश गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बसपा में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद बाबू मुनकाद को बनाया गया है। नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के दौरान पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने जिला पंचायत सदस्यों और अपने समर्थकों के साथ बसपा में वापसी की। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बसपा की सुप्रीमो मायावती ने शीशपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी रहे सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को जिम्मेदारी दी। अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुस्लिम गठजोड़ को देखते हुए पश्चिम यूपी के बसपा के कद्दावर नेता पूर्व सांसद बाबू मुनकाद को प्रदेश प्रभारी बनाया है। नए फेरबदल होने का असर यह हुआ कि 2018 से निष्कासित चल रहे पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद की वापसी हो गई।

बृहस्पतिवार को शिवालिकनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने मोहम्मद शहजाद के साथ उनके भाई जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद सत्तार, छोटे भाई की पत्नी पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन अंजुम बेगम के साथ कई अन्य समर्थकों ने बसपा में फिर से वापसी कराई।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मुनकाद नहीं आए 
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। बसपा सुप्रीमो के सबसे नजदीक पदाधिकारी होने के चलते हरिद्वार जनपद के बसपा के अधिकांश बड़े नेता कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन बृजरानी की भी ज्वाइनिंग की चर्चा थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

शारीरिक दूरी का नियम टूटा 
बसपा के कार्यक्रम में लॉकडाउन के सभी नियमों का दरकिनार कर दिया गया। कार्यालय में अंदर लोग एक दूसरे से सटकर बैठे थे। अधिकांश लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगाया था। सैनिटाइज की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। 

विज्ञापन

बसपा के बिना नहीं बनेगी उत्तराखंड में अगली सरकार : नरेश गौतम

उत्तराखंड के बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा बड़ी ताकत के रुप में उभरेगी। बसपा के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा से दो-दो हाथ करने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश को जोड़ने के बजाय बांटने का काम किया है। 

बसपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद अमर उजाला से बातचीत में नरेश गौतम ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता रहेगी। पार्टी के लिए समर्पित सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में तरजीह दी जाएगी। प्रदेशभर में भाजपा और कांग्रेस से निराश लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पूर्व विधायक शहजाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष  नरेश गौतम ने कहा कि बसपा पहले भी अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है। 2022 में पार्टी बड़ी ताकत बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार कोरोना संकट में पूरी तरह विफल रही है। जनता उनके फैसलों से आजिज आ चुकी है। कोरोना काल के चलते कार्यकर्ता घर-घर से बसपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा गया है, ताकि पार्टी के पक्ष में नए सिरे से माहौल तैयार किया जा सके। मालूम हो कि नरेश गौतम इससे पहले सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल में बसपा के जोन कोडिनेटर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें