ढाई साल पहले लीज हो गई थी समाप्त
मनसा देवी मंदिर पर चलने वाले रोप-वे की लीज मई 2021 में समाप्त हो गई थी, लेकिन सरकार की ओर से श्रद्धालुओं क सुविधाओं को देखते हुए रोपवे का संचालन 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया था।
आईआईटी ने दी थी रोपवे बंद करने की रिपोर्ट
आईआईटी रुड़की की ओर से भी रोप-वे की जांच पड़ताल की गई थी। इसमें रोपवे काफी पुराना होने पर संचालन बंद करने की रिपोर्ट दी थी, विशेषज्ञों का कहना था कि रोपवे के संचालन से नुकसान हो सकता है। बावजूद इसके सरकार की ओर से रोपवे संचालन का समय बढ़ा दिया गया था।