फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Stampede: सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश, दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sun, 27 Jul 2025 12:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Haridwar Mansa Devi Stamped: सीएम पु़ष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी मार्ग पर हुई भगदड़ में मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम धामी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

 हरिद्वार भगदड़ में छह की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें

विज्ञापन


Trending Videos

करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़  

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिसमें भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हैं। जिनमें से गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।भगदड़ की घटना में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के  लिए 108 सेवा की सात एंबुलेंस और 'खुशियों की सवारी' की दो एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं। इन एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से कई घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जरूरी चिकित्सा  सहायता उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ है। मदद के लिए 01334-223999, 9068197350, 9528250926, पर फोन कर सकते हैं। वही, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334,2710335, 8218867005, 9058441404 भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें