हरिद्वार मेला प्रशासन कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। व्यवस्था के तहत पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालु मेला क्षेत्र में प्रवेश कर पाएंगे। मेल प्रशासन मौजूदा समय में बाहर से आने श्रद्धालु के पंजीकरण की निगरानी कर रहा है। हालांकि मेल प्रशासन ने साफ किया कि कुंभ के दौरान ट्रेनों और बसों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी।
कोविड महामारी के मद्देनजर कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर मेला सभागार में हुई बैठक श्रद्धालुओं को नि:शुल्क मास्क उपलब्ध पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मास्क पहने श्रद्धालुओं को ही स्नान की अनुमति दी जाएगी। वहीं दुकानदारों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में अस्थाई अस्पतालों के निर्माण, क्षमता, अस्पतालों में बेड उपलब्धता, होटलों व धर्मशालाओं के अधिग्रहण को लेकर भी विचर विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि वर्तमान में अतिक्रमण का कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने सप्त ऋषि, आरटीओ चौराहे के पास चिह्नित पार्किंग को 14 जनवरी से पूर्व समतल करने की बात कही। बैठक में कनखल, मायापुर, जगजीतपुर, बैरागी, दक्षदीप, गौरीशंकर, रोड़ीवाला, लालजीवाला, पंतदीप, भीमगोड़ा, सप्त सरोवर, रानीपुर आदि पार्किंग तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने सभी राज्यों को कोविड-19 के दृष्टिगत यात्रियों से केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन कराने की अपील के प्रकरण को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अधिशासी अभियंता रामजी शरण शर्मा, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी मनीषा, स्वास्थ्य मेला अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर, विशेष कार्याधिकारी कुंभ महेश चन्द्र शर्मा, सिंचाई, लोनिवि, नगर निगम, विद्युत, विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।