मकर संक्रांति पर्व के स्नान पर सुरक्षा व्यवस्था को खास तौर पर परखा जाएगा। यदि इस दौरान कोई कमी मिलती है तो उसे कुंभ से पहले दुरुस्त कर लिया जाएगा। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मेला क्षेत्र में भीड़ को काबू करना चुनौती
स्नान पर्व के अवसर पर भीड़ को काबू करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है। वहीं आधुनिक कंट्रोल रूम से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी। जिस क्षेत्र में भीड़ अधिक होगी। उस क्षेत्र की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां तैनात पुुलिसकर्मियों को तुरंत आदेश दिए जाएंगे।