फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021ः काशी से एक लाख निशुल्क यथार्थ गीता बांटने पहुंचे सोहमानंद बाबा

Thu, 25 Mar 2021 04:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
काशी से सोहमानंद बाबा कुंभनगरी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आस्था के महापर्व महाकुंभ में यथार्थ गीता बांटने के लिए काशी से सोहमानंद बाबा कुंभनगरी पहुंचे हैं। वह यहां कुंभ में श्रद्धालुओं को एक लाख निशुल्क यथार्थ गीता बांटेंगे। महाकुंभ मेले में देशभर के साधु-संत गंगा स्नान और साधना करने के लिए धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। साधु-संत ईश्वर और शांति प्राप्त के लिए तप भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021ः अखाड़ों की आन बान शान हैं धर्म ध्वजाएं, हर अखाड़ा की होती है अलग पहचान

इसी क्रम में शक्तेगढ़ मिर्जापुर काशी उत्तर प्रदेश स्थित श्री परमहंस आश्रम के परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद के शिष्य सोहमानंद बाबा भी कुंभनगरी में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को श्रद्धालुओं को सरल और सहज ढंग से समझाने के लिए यथार्थ गीता बांटने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुंभ अवधि में लगभग एक लाख यथार्थ गीता को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व श्रद्धालुओं को बिल्कुल फ्री बांटा जाएगा। सोहमानंद बाबा पूरे कुंभ क्षेत्र हरिद्वार के अलावा ऋषिकेश आदि स्थानों पर जाकर लोगों को यथार्थ गीता बांटे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यथार्थ गीता के रचनाकर उनके परम पूज्यनीय गुरु परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी ने श्रीमद् भागवत गीता की लंबे वर्षों के अध्ययन के बाद शाश्वत व्याख्या की है। इसमें ईश्वर प्राप्ति का पूरा विधान दिया गया है।

विज्ञापन

1994 से अनावरत चल रहा वितरण 

सोहमानंद बाबा ने बताया कि वर्ष 1994 में रचित यथार्थ गीता का प्रकाशन होने के बाद से अनवरत रूप से नि:शुल्क देशभर में वितरण किया रहा है। मुंबई अंधेरी से यथार्थ गीता की छपाई होने के बाद इसे ट्रकों और अन्य वाहनों में रखकर देशभर में बांटा जाता है। अभी तक यथार्थ गीता की 20 लाख प्रतियां बांटी जा चुकी हैं। 

नेपाल में भी बांटीं एक लाख यथार्थ गीता 

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आग्रह पर 16 जनवरी 2020 को सोहमानंद बाबा नेपाल के काठमांडू में स्थित भगवान बुद्ध की जन्मभूमि में लूमनी में भी एक लाख यथार्थ गीता लेकर गए थे।

सोहमानंद बाबा ने नेपाल में यह प्रतियां स्वयं घूम-घूमकर श्रद्धालुओं को बांटी थीं। इसके अलावा प्रयागराज कुंभ में भी पांच लाख यथार्थ गीता उनकी ओर से बांटी गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें