लोनिवि दुगड्डा के एई और जेई के निलंबन को एकतरफा कार्रवाई बताते हुए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मिले। महासंघ ने लोनिवि दुगड्डा के निलंबित इंजीनियरों की बहाली की मांग की।
महासंघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जुगल किशोर, खंडीय अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह रावत, रोमा भारद्वाज, संतोष भारद्वाज, विश्वास सैनी समेत कई सदस्यों ने बुधवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। महासंघ ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई निलंबन की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया है।
कहा कि बिना जांच और सत्यता के निलंबन की कार्रवाई से कार्मिकों का मनोबल गिर रहा है। वन मंत्री के प्रेस सचिव सुधीर बहुगुणा ने बताया कि वन मंत्री ने लोनिवि के सचिव से दूरभाष पर बात कर मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर समाधान का भरोसा दिया है।