इन्हें मेले के दौरान आवश्यकता के अनुसार प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी गंगा घाटों पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, हरबीर सिंह, एडीएम केके मिश्रा, वित्त नियंत्रक वीरेंद्र कुमार, सीएमओ सरोज नैथानी आदि शामिल रहे।
इन प्रस्तावों पर होगा काम
-बीएचईएल 4 लेन मध्य मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।
-ऋषिकेश,मोतीचूर,बैरागी कैम्प ,धीरवाली, दक्ष द्वीप,ऋषिकुल में अस्थाई बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
- श्रद्धालुओं को परिवहन सुविधाओं के लिए पुलिस से समन्वय कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
-बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग 5000 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाएगा।