फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जमीन घोटाला; दो आईएएस, एक पीसीएस को चार्जशीट, मामले में निलंबित किए गए थे तीनों अफसर

Fri, 18 Jul 2025 09:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार जमीन घोटाला मामले में हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी और एडीएम अजयवीर सिंह को निलंबित कर दिया था। मामले की विजिलेंस जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले के मामले में शासन ने दो आईएएस और एक पीसीएस को विभागीय चार्जशीट दे दी है। इन सभी को इस घोटाले के मामले में निलंबित किया गया था। हरिद्वार नगर निगम ने ग्राम सराय में कूड़े के ढेर के पास अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदने पर सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


सचिव रणवीर सिंह चौहान ने मामले की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट 29 मई को शासन को सौंपी थी। जिसके बाद तीन जून को हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी और एडीएम अजयवीर सिंह को निलंबित कर दिया था। मामले की विजिलेंस जांच अभी चल रही है।

ये भी पढ़ें...तीर्थ पुरोहितों ने खोला मोर्चा: यूपी में केदारनाथ के नाम से मंदिर बनने का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का जवाब मिलने के बाद शासन इसके लिए जांच अधिकारी नामित करेगा। जो उनके जवाबों के अध्ययन के बाद उनसे सवाल जवाब करेगा। आगे की कार्रवाई होगी। उधर, आईएएस वरुण चौधरी के बतौर नगर आयुक्त कार्यकाल का विशेष ऑडिट भी चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें