पवित्र स्नान के लिए केवल 20 मिनट का ही समय दिया जाएगा। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की यह जिम्मेदारी होगी कि 20 मिनट का समय पूरा होते ही वह उस जत्थे को बाहर निकालें ताकि दूसरा जत्था स्नान कर सके। गंगा तट पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी पीपीई किट से लैस होंगे।
कोविड रिपोर्ट दिखाकर ही निकल पाएंगे स्टेशन से बाहर
रेल के माध्यम से कुंभ मेला आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भी खास निर्देश जारी किए गए हैं। उनके पास कुंभ मेले का पंजीकरण होना जरूरी है। इसके अलावा 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य है। अगर यह नहीं होंगे तो उन्हें रेलवे स्टेशन से बाहर नहीं आने दिया जाएगा। यही नियम बस स्टैंड पर भी लागू किया जाएगा। यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए
www.haridwarkumbhmela2021.com पर आवेदन कर सकते हैं।