थाना प्रभारियों से अपने-अपने इलाकों में कुंभ के मद्देनजर पार्किंग स्थलों की सूची तैयार करने को कहा गया है। बैठक में महाकुंभ में स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण को अलग से पोर्टल बनाने पर चर्चा हुई। आईजी ने थाना प्रभारियों को अपनी तैयारी करने को कहा है ताकि अगली बैठक में सुरक्षा का खाका खींचा जा सके।
आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि थाना प्रभारियों से महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है। कई तरह के सुझाव मांगे गए हैं। महाकुंभ का स्वरूप क्या होगा, यह तो फरवरी में तय होगा, लेकिन पुलिस अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रही है, ताकि लाखों यात्रियों के आने के बाद किसी तरह की दिक्कत न हो।