फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2021ः कुंभ में कोरोना फैलने की आशंका, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर किया आगाह

Sun, 21 Mar 2021 08:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कोरोना संक्रमण न फैले इसे लेकर अब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने मेले के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : कोविड संक्रमित क्षेत्रों से देहरादून आने वालों की होगी रैंडम सैंपलिंग

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि उत्तराखंड दौरे पर गई उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम द्वारा कुंभ मेले के दौरान कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर चिंता जाहिर की गई है।
विज्ञापन


इस बारे में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लिखा गया है। जिसमें उन्होंने उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम द्वारा उठाई गई चिंता को खास तवज्जो दी है। उन्होंने लिखा है कि कुंभ मेले के दौरान कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सख्य कदम उठाए जाने की आवश्यक्ता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने यह भी कहा है कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार में हर दिन 10-20 तीर्थयात्री और 10-20 स्थानीय लोग कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। राज्य को सूचित किया गया है कि हरिद्वार में प्रतिदिन की जाने वाली कोराना जांच पर्याप्त नहीं हैं।
 

‘जो चाहे, वो आए’...फैसले के सामने चुनौती

विज्ञापन

केंद्रीय सचिव ने यह दिए हैं सुझाव

1. तीर्थयात्रियों और स्थानीय जनसंख्या का उचित रूप से परीक्षण किया जाए। आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान में आरटीपीसीआर परीक्षण बढ़ाया जाए।
2. मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन करें। 
3. स्थानीय लोगों को खुद ही रिपोर्टिंग करने के लिए जागरूक करें। 
4. अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में प्रारंभिक चेतावनी के लिए व्यवस्था की जाए।
5. संभावित उच्च संचरण क्षेत्रों में परीक्षण बढ़ाया जाए। 
5. पवित्र स्नान से पहले और बाद में फ्रंटलाइन श्रमिकों का परीक्षण जारी रखा जाए।
6. गंभीर रोगी की देखभाल और उपचार सुविधाओं की व्यवस्था।
7. मीडिया का उपयोग करके प्रभावी जोखिम संवाद बनाया जाए।
8. कोविड के मामले बढ़ते हैं तो एनसीडीसी से सलाह लेकर जीनोम सिक्यूवेंसिंग की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें