फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः महिला से बच्ची छीनकर भागा पति और विवाहिता को जिंदा जलाने सहित अन्य खबरें

Thu, 30 Jan 2020 10:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • दो साल से अपने मायके में बेटी के साथ रह रही थी महिला
  • दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में अपनी ससुराल पहुंचा एक युवक पत्नी से बेटी छीनकर फरार हो गया। महिला व उसके परिजनों से पीछा किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। महिला व परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती की करीब दो साल पूर्व मेरठ के सरसावा निवासी एक युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी होने के कुछ दिन बाद ही दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर अपने मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि दो दिन पूर्व उसका पति ससुराल पहुंचा और पत्नी से बेटी को छीनकर फरार हो गया। पत्नी व ससुराल वालों ने उसका पीछा किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। महिला व उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। साथ ही अपनी बेटी को वापस दिलवाने की गुहार लगाई। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के ससुराल वालों को बुलाया गया है। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विवाहिता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

हरिद्वार में दहेज में बाइक और एक लाख की रकम की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया। गंभीर अवस्था में विवाहिता को देहरादून एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बेटी की हत्या के प्रयास के आरोप में ससुराल पक्ष के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के गांव फैजअल्लाहपुर स्योहारा बिजनौर निवासी शाहिद हुसैन की बेटी शाइस्ता का निकाह छह माह पूर्व ज्वालापुर क्षेत्र की डोगरिला बस्ती अहबाबनगर निवासी नईम से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता पर दबाव बनाने लगे थे। ससुराल के लोगों ने विवाहिता पर अपने मायके से दहेज में एक लाख की रकम एवं एक बाइक लाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुरालियों ने तीन दिन पूर्व उसकी बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। घटना में उसकी बेटी करीब पचास प्रतिशत जल गई है। किसी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।

महिला का फिलहाल इलाज देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी। उनकी शिकायत पर बृहस्पतिवार को पति नईम, सास शबनम, देवर वसीम, ननद फरहा के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी हो चुके हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

घर में तोड़फोड़ और फायरिंग में आठ पर केस

खानपुर में जमीनी रंजिश के चलते ट्रैक्टर को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खानपुर थाना क्षेत्र के कान्हेवाली गांव निवासी बेबी पत्नी विकास उर्फ दानवीर ने लक्सर कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उनके पड़ोसी ने उनके खेत की मेढ पर खड़े पेड़ों को उखाड़कर फेंक दिया था।

इतना ही नहीं, पड़ोसी ने खेत की मेढ भी तोड़ दी थी। आरोप था कि इसके बाद एक बार फिर मांगेराम उर्फ प्रमोद, प्रवीण उर्फ अरुण एवं मुकेश पुत्र सुखपाल, रजत पुत्र प्रमोद कुमार, कंवर सिंह पुत्र गिरवर, दिनेश पुत्र कंवर सिंह, नवीन पुत्र बरेश, बरेश पुत्र साल्हा सिंह निवासी कान्हेवाली ने उनके खेत की मेढ तोड़कर जबरन पेड़ काट लिए थे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप था कि पिछले वर्ष 29 नवंबर पड़ोसी ट्रैक्टर लेकर उनके घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी थी।

आरोप था कि उक्त लोगों ने घर में रखी 25 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने विकास पर तमंचे से फायर झोंक दिया था। इसकी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर बेबी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसआई रुकम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें