फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड पर पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को चला पता, विदेश में है बेटा

Thu, 30 Jan 2020 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक प्रकाश देवी की फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गांव सुनारिया कला निवासी बुजुर्ग महिला का शव घर में ही बेड पर पड़ा मिला। आसपास दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने वीरवार को पुलिस और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे महिला के बेटे को अनहोनी होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मकान के मेन गेट पर ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी तो वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


वहीं एक दिन पहले ही महिला के बेटे ने बार-बार फोन करने पर भी जवाब नहीं मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत देकर गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया। शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को रोहित बुधवार ने उसकी मां 54 वर्षीय प्रकाश देवी की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी। रोहित ने बताया था कि वह सुनारिया कलां का 28 साल से स्थायी निवासी है। लेकिन बीते एक साल से वह ऑस्टेलिया में रहता है। रोहित ने बताया था कि उसकी मां घर में अकेली रहती है।
विज्ञापन


27 जनवरी के बाद से उसकी मां का फोन बंद आ रहा है। रोहित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकाश देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी की रपट दर्ज की थी। महिला की बेटी भी आस्ट्रेलिया में ही रहती है।

विज्ञापन

सिर से पांव तक कंबल ताना था शव पर, मोबाइल भी रखा था पास

बेटे के फोन पर पूछने पर पड़ोसियों ने रोहित को बताया था कि जिस मकान में वह रहते हैं, उसका दरवाजे पर ताला है। इससे सभी ने अनुमान लगाया कि महिला घर से कही बाहर गई है व उसका मोबाइल फोन संदिग्ध परिस्थितियों में स्विच ऑफ हो गया। वीरवार सुबह घर से दुर्गंध आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुुंची। मौके पर पहुंचने पर देखा कि घर का दरवाजा ऐसा था कि जिसे घर के भीतर व बाहर से लॉक किया जा सकता था। किसी तरह पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी।

एक कमरे में काफी दुर्गंध आ रही थी। जाकर देखा तो बेड पर कंबल में महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। शव नीला पड़ चुका था। सिर, आंख व नाक से खून निकल रहा था। इसके अतिरिक्त महिला के तकिये के पास उसका मोबाइल फोन रखा था।

अलमारी खुली हुई थी, किसी परिचित पर लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका
आईआईएम चौकी प्रभारी हरिओम के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी परिचित के लिए लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घर का दरवाजा ऐसा था कि जिसे अंदर व बाहर कही से भी बंद किया जा सकता था, जिसके बारे में उन्हीं लोगों को पता होगा, जिनका घर पर आना-जाना रहता होगा।

इसके अलावा घर का सारा सामान व्यवस्थित था। महिला के कमरे की अलमारी खुली हुई थी। अलमारी का सामान भी व्यवस्थित था। हो सकता है कि अलमारी से सिर्फ कीमती चीजें ही चुराई गई हो, जोकि किसी परिचित को ही पता रही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें