फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दो साल से बंद BSNL भवन में मिला नर कंकाल, लापता लोगों की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

Mon, 12 Dec 2022 09:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पुलिस का कहना है कि नर कंकाल करीब एक से डेढ़ साल पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। 
विज्ञापन
बीएसएनएल भवन में मिला नर कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी हरिद्वार स्थित खड़खड़ी में पिछले दो साल से बंद पड़े बीएसएनएल के भवन की सफाई के दौरान परिसर में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि नर कंकाल करीब एक से डेढ़ साल पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। 

विज्ञापन


Roorkee: ट्रांसफार्मर फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ लपटें उठती देख मची भगदड़, सात घंटे में पाया काबू

पुलिस के मुताबिक, खड़खड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल का एक भवन है। सोमवार की देर शाम कर्मचारियों ने भवन को सफाई के लिए खोला। जैसे गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो परिसर में उगी झाड़ियों के बीच एक नर कंकाल दिखाई दिया। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत, खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमाईं मौके पर पहुंचे। कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। कर्मचारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि दो साल से भवन पूरी तरह बंद पड़ा था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कंकाल किसका है इसकी जांच की जा रही है। 

स्थिति नहीं हो पाई साफ 
कंकाल किसी पुरुष या फिर महिला का है, ये स्थिति भी अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ये भी मानकर चल रही है कि ठंड के दौरान मरने वाले किसी भिखारी या अन्य व्यक्ति का भी हो सकता है। साथ ही दो साल पहले तक भवन की देखरेख करने वाले दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें