हरिद्वार में सिडकुल की एक कंपनी में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कल तक यह संख्या 220 थी। आज सुबह तक चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब यह आंकड़ा 224 पहुंच गया है।
Coronavirus: उत्तराखंड में टूटा रिकॉर्ड, एक ही दिन में आए 239 मामले, 4500 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें कर्मचारियों को इकट्ठा कर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है।
कंपनी में उत्पादन रोका
सिडकुल स्थित एक कंपनी में कोरोना के 224 केस सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। प्रशासन ने कंपनी में उत्पादन बंद करा दिया है। कंपनी में अब तक 224 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 496 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।