देहरादून। हरेला के मौके पर लायनेस क्लब देहरादून मेन ने केवि आईएमए परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया। लायनेस क्लब की अध्यक्ष लायनेस विजयलक्ष्मी अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय आईएमए के हरे भरे प्रांगण में पौधे लगाए। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मामचंद के निर्देशन में कचनार, आंवला, शीशम, हरड़, बहेड़ा, गुलमोहर, जामुन, अनार समेत अन्य पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में भारत शर्मा, आशीष गर्ग, पियूष निगम, संदीप त्यागी, अंजना माहेश्वरी, सुमन जैन, बलबीर कौर, रीता अग्रवाल, सर्वेश, अमन, अवनी शर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह पुंडीर, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।